बिजनौर : जनपद के नूरपुर थाना नूरपुर क्षेत्र के दौलतपुर चौकी ग्राम आलमपुर ऐडवा में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला का शव अर्ध जली अवस्था में बरामद हुआ। शव के पास से करीब डेढ़ साल की एक बच्ची भी जीवित अवस्था में मिली है, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
घटना के बाद सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौके से मिली मासूम बच्ची को भी उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बच्ची की स्थिति के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। महिला की पहचान, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव अर्ध जली अवस्था में कैसे पहुंचा इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। महिला का अर्धजली अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस की कई टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं, और महिला के शव की पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं।





