नयी दिल्ली, 01 फरवरी (कड़वा सत्य) नागर विमानन मंत्री के मोहन नायडू ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट को सरकार का ‘मास्टर स्ट्रोक’ करार देते हुये कहा कि इस पर कहने के लिये विपक्ष के पास कुछ नहीं है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के शनिवार को संसद में अपना आठवां और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया।
श्री नायडू ने संसद भवन परिसर में बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि सरकार ने बजट के रूप में ‘मास्टर स्ट्रोक’ लगाया है। सरकार ने बजट पर कुछ कहने का विपक्ष को मौका ही नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि यह मध्यम वर्ग और आम आदमी का हितैषी बजट है।
भारतीय जनता पार्टी के सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि यह सभी वर्गों का ख्याल रखने वाला बजट है। इसमें मध्यम वर्ग को राहत देने के खास प्रावधान किये गये हैं। बजट में कृषि और शिक्षा के विकास के लिये समुचित धन की व्यवस्था की गयी है।
श्रवण,
कड़वा सत्य
बजट सरकार का ‘मास्टर स्ट्रोक’ है: नायडू

K
मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर 'आप' सरकार लाने का मन बना लिया है : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

