नयी दिल्ली 10 जुलाई (कड़वा सत्य) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बुधवार को ब्रिक्स संसदीय मंच की बैठक में भाग लेने लिए रूस रवाना हो गये।
गौरतलब है कि रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में 11 और 12 जुलाई को ब्रिक्स संसदीय मंच की बैठक होने वाली है, जिसमें श्री बिरला भारतीय संसदीय दल का नेतृत्व कर रहे हैं।
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर श्री बिरला से मुलाकात की। इस दौरान लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने भी उनसे मुलाकात की।
भारतीय संसदीय दल में श्री बिरला के अलावा श्री हरिवंश, राज्यसभा सदस्य शंभू शरण पटेल और लोकसभा अध्यक्ष के विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) राजीव दत्ता शामिल हैं।
श्री बिरला सम्मेलन के दौरान अन्य देशों की संसद के अध्यक्षों से कड़वा सत्य करेंगे। साथ ही सम्मेलन से जुड़े विषयों पर भारत का पक्ष रखेंगे। श्री बिरला यात्रा के दौरान माॅस्को में भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात करेंगे।
संतोष,
कड़वा सत्य
ब्रिक्स संसदीय मंच की बैठक में भाग लेने के लिए रूस रवाना हुए बिरला

मध्यप्रदेश: आदिवासी युवक की हत्या के बाद बिगौड़ी गांव में तनाव, ‘घर बिकाऊ है’ की तस्वीरें वायरल; एसपी ने संभाली कमान

राजस्थान: सिरोही में फायरिंग से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; SP ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

बिहार: करमा पूजा के बाद पोखर में डूबने से 17 वर्षीय आकांक्षा की मौत, तीन सहेलियां बचीं

