नयी दिल्ली 11 जुलाई (कड़वा सत्य) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद और राज्य विधानमंडलों को ‘लोकतंत्र का ध्रुव तारा’ और सांसदों तथा विधायकों को ‘प्रकाश स्तंभ’ करार देते हुये कहा है कि संसदीय कामकाज रोकने को राजनीति का हथियार बनाने गंभीर परिणाम होंगे।
श्री धनखड़ ने बृहस्पतिवार को मुंबई में महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करते हुये कहा कि भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में सब कुछ ठीक नहीं है और यह बहुत दबाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विधायिकाओं में बहस, संवाद, विचार-विमर्श और चर्चा की प्रधानता होती है। उन्होंने कहा कि संसद के कामकाज को रोकने को हथियार बनाना राजनीति के लिये गंभीर परिणाम देने वाला है।
भारतीय राजनीतिक व्यवस्था दबाव में काम कर रही है: धनखड़

उत्तर प्रदेश: दुकान में घुसने से पहले ही फंस गया चोर, शटर और जाल के बीच अटका; एक घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

राजस्थान: झालावाड़ में भाट समाज की सम्मान रैली, आपत्तिजनक टिप्पणी पर सख्त कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश : स्कूल बस में घुसकर छात्रों से मारपीट, आधा दर्जन बच्चों ने थाने पहुंचकर की शिकायत

