नयी दिल्ली, 02 फरवरी (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध सिर्फ भू-राजनीतिक नहीं है बल्कि हजारों साल की साझा संस्कृति और इतिहास में निहित है।
प्रधानमंत्री ने आज वीडियो संदेश के जरिए इंडोनेशिया के जकार्ता में श्री सनातन धर्म आलयम के महा कुंभभिषेगम के दौरान ये टिप्पणी की।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के बीच का बंधन विरासत, विज्ञान, आस्था, साझा विश्वास और आध्यात्मिकता पर आधारित है... उन्होंने कहा कि इस संबंध में भगवान मुरुगन, भगवान और भगवान बुद्ध शामिल हैं।
श्री मोदी ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि जब भारत से कोई इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर जाता है, तो उन्हें काशी और केदारनाथ जैसी ही आध्यात्मिक अनुभूति होती है।
उन्होंने कहा कि काकाविन और सेरत ायण की कहानियां भारत में वाल्मिकी ायण, कम्ब ायण और चरितमानस जैसी ही भावनाएं पैदा करती हैं। उन्होंने कहा कि भारत के अयोध्या में इंडोनेशियाई लीला का मंचन भी किया जाता है।
सैनी
कड़वा सत्य
भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध साझा संस्कृति और इतिहास पर है आधारित : मोदी

मध्यप्रदेश: आदिवासी युवक की हत्या के बाद बिगौड़ी गांव में तनाव, ‘घर बिकाऊ है’ की तस्वीरें वायरल; एसपी ने संभाली कमान

राजस्थान: सिरोही में फायरिंग से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; SP ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

बिहार: करमा पूजा के बाद पोखर में डूबने से 17 वर्षीय आकांक्षा की मौत, तीन सहेलियां बचीं

