नयी दिल्ली 09 जुलाई (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव से पहले राई विस सीट से विधायक मोहन लाल बड़ौली को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पार्टी मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने श्री बड़ौली को हरियाणा प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि श्री बड़ौली की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा में विस चुनाव सितंबर या अक्टूबर महीने के शुरू में होने वाले हैं।
संतोष,
कड़वा सत्य
मोहन लाल बड़ौली बने हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष

मध्यप्रदेश: आदिवासी युवक की हत्या के बाद बिगौड़ी गांव में तनाव, ‘घर बिकाऊ है’ की तस्वीरें वायरल; एसपी ने संभाली कमान

राजस्थान: सिरोही में फायरिंग से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; SP ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

बिहार: करमा पूजा के बाद पोखर में डूबने से 17 वर्षीय आकांक्षा की मौत, तीन सहेलियां बचीं

