नयी दिल्ली 09 जुलाई (कड़वा सत्य) लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में गुरूवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय दसवें ब्रिक्स संसदीय मंच में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे।
इस शिष्टमंडल में राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश, राज्य सभा सदस्य शंभू शरण पटेल, लोक सभा के महासचिव, उत्पल कुमार सिंह और राज्य सभा के महासचिव पी.सी. मोदी शामिल हैं। लोक सभा सचिवालय में संयुक्त सचिव अंजनी कुमार शिष्टमंडल के सचिव हैं।
दसवें ब्रिक्स संसदीय मंच का मुख्य विषय ‘समान वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करने में संसदों की भूमिका’ है।
इस दौरान होने वाली बैठकों में ब्रिक्स देशों और आमंत्रित देशों अर्थात् अजरबैजान, आर्मिनिया, बेलारूस, कजाखस्तान, किर्गिज गणराज्य, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के अध्यक्ष, संसद सदस्य और अंतर-संसदीय संघ की अध्यक्ष सुश्री तुलिया एक्सन भाग लेंगी।
लोक सभा अध्यक्ष पूर्ण अधिवेशन के दौरान दो उप-विषयों ‘ब्रिक्स संसदीय आयाम: अंतर-संसदीय सहयोग को मजबूत करने की संभावनाएं’ और ‘बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के विखंडन का सामना करने और वैश्विक संकटों के परिणामों से संबंधित खतरों पर काबू पाने में संसदों की भूमिका’ पर अपने विचार व्यक्त करेंगे ।
राज्य सभा के उपसभापति पूर्ण अधिवेशन के दौरान दो उप-विषयों ‘अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की प्रणाली की कार्यकुशलता बढ़ाने और इसका लोकतंत्रीकरण सुनिश्चित करने में संसदों की भूमिका’ तथा ‘मानवीय और सांस्कृतिक क्षेत्रों में अंतर-संसदीय सहयोग’ पर फोरम को संबोधित करेंगे। शिखर सम्मेलन के समापन पर एक संयुक्त वक्तव्य पारित किया जाएगा।
इस सम्मेलन के दौरान लोक सभा अध्यक्ष अन्य देशों की संसदों के पीठासीन अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। वह मास्को में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात भी करेंगे ।
.
कड़वा सत्य
रूस में ब्रिक्स संसदीय मंच में भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे बिरला

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से प्रदेश के हर ज़िले के परिवारों को मिला लाभ; 2.91 लाख मरीज़ों को ₹1,044 करोड़ से अधिक मूल्य का कैशलेस उपचार मिला

बिहार: रोहतास में फायरिंग के बाद बवाल, आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर; गांव छावनी में तब्दील

मध्य प्रदेश : पहले दिया कमाई का भरोसा, फिर लगाया 2.25 लाख का चूना; बैतूल पुलिस ने साइबर ठगी आरोपी को दबोचा

