नयी दिल्ली 14 सितम्बर (कड़वा सत्य) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश में तकनीकी शिक्षा सहित समूची शिक्षा प्रणाली और न्यायपालिका में हिन्दी की स्वीकार्यता बढाने की कार्य योजना को आगे बढाया जा रहा है और इसे संघर्ष के साथ नहीं बल्कि साहस के साथ आगे बढाने की जरूरत है।
श्री शाह ने रविवार को यहां राजभाषा हीरक जयंती समारोह और चतुर्थ अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने राजभाषा हीरक जयंती के अवसर पर विशेष रूप से तैयार किए गए ‘राजभाषा भारती’ पत्रिका के हीरक जयंती विशेषांक का लोकार्पण किया। इस मौके पर हीरक जयंती को यादगार बनाने के लिए एक स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्के का लोकार्पण भी किया गया। गृह मंत्री ने राजभाषा गौरव तथा राजभाषा कीर्ति पुरस्कार भी प्रदान किए। उन्होंने भारतीय भाषा अनुभाग का भी शुभारंभ किया।
हिन्दी की स्वीकार्यता को बढाने की कार्य योजना आगे बढ रही है: शाह

जगत ज्योत गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल पर मालविंदर कंग ने कहा- एक्ट का मकसद सिर्फ आसामाजिक तत्वों को सज़ा देना है, श्रद्धालुओं को परेशान करना या सिख धार्मिक मामलों में दखल देना नहीं

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

मानसिक स्वास्थ्य लीडर दे रहे पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान को नई मज़बूती; फेलोज़ के दूसरे बैच के लिए आवेदन अगस्त की शुरुआत में होंगे शुरू

