Bihar News Hindi: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने एनएच-327ई (NH-327E) के परसरमा-अररिया खंड के उन्नयन को मंजूरी दे दी है। परियोजना के तहत 111.82 किलोमीटर लंबे एनएच-327ई के परसरमा-अररिया खंड को दो लेन पेव्ड शोल्डर के रूप में विकसित किया जाएगा । 2• माननीय पथ निर्माण मंत्री, श्री नितिन नवीन ने परियोजना की जानकारी देते हुए कहा कि "एनएच-327ई के उन्नयन से क्षेत्र में भारी यातायात के दबाव को कम किया जा सकेगा, घनी आबादी वाले क्षेत्रों से भारी वाहनों को डायवर्ट करते हुए सुगम यातायात सुनिश्चित किया जाएगा । उक्त परियोजना को भविष्य की यातायात आवश्यकताओं और नियोजित शहरी विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।" साथ ही माननीय मंत्री ने इस परियोजना की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार का आभार भी व्यक्त किया। 3• माननीय मंत्री द्वारा बताया गया कि उक्त परियोजना के निर्माण की कुल लागत ₹1,979.51 करोड़ निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत 24.60 किलोमीटर बाईपास, 12.18 किलोमीटर रिअलाइनमेंट और 75.04 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण एवं सुधार का कार्य किया जाएगा।परियोजना अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों के अनुसार 24 मीटर, 30 मीटर, 32.5 मीटर और 45 मीटर का मार्गाधिकार (ROW) तय किया गया है। विदित हो कि वर्तमान में उक्त राजमार्ग का मार्गाधिकार (ROW) 15-30 मीटर है। 4• उक्त परियोजना के सड़क की डिज़ाइन गति 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी, जिससे यात्रियों को तेज और सुगम सफर का अनुभव मिलेगा। इसके अलावा, परियोजना अंतर्गत 2 फ्लाईओवर, 2 वीयूपी (अंडरपास) और 2 रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण भी प्रस्तावित है । 5• माननीय पथ निर्माण मंत्री ने कहा "परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत सुपौल, पिपरा, त्रिवेणीगंज और रानीगंज जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम होगा और भारी वाहनों को बाईपास के माध्यम से डायवर्ट किया जा सकेगा। इससे स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित और बाधारहित यात्रा का लाभ मिलेगा। बाईपास निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण से शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम और वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी।"
Bihar News Hindi: परसरमा से अररिया तक एनएच-327ई के उन्नयन को केंद्र की मंजूरी ; 111.82 किमी हाईवे होगा विकसित ।


हिन्दी दिवस के अवसर पर “भारतीय गूढ़ वर्ग पहेली 2026” का आयोजन – हिन्दी में एक अनूठी क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता

मुख्यमंत्री सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड

उत्तर प्रदेश: ओवरस्पीडिंग पर लगाम कसने के लिए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों से यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 89 वाहनों के चालान

