CG murder case june 2025: कवर्धा जिले के सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र के ग्राम बामी में संपत्ति विवाद को लेकर एक युवक ने अपने ही दादा को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। यह हृदय विदारक घटना 3 और 4 जून की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे घटित हुई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जिंदा जलाया गया बुजुर्ग 65 वर्षीय झड़ी राम साहू अपने घर में सो रहे थे, तभी उनके पोते दीपक साहू ने उन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। झुलसते हुए झड़ी राम किसी तरह घर के भीतर पहुंचे और पत्नी को आवाज दी। ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक वे दम तोड़ चुके थे। पुलिस और एफएसएल ने की पुष्टि: हत्या पूर्व नियोजित थी घटनास्थल से पेट्रोल की गंध, जलने के तरीके और अन्य साक्ष्य यह साफ बताते हैं कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या थी। एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण कर इसे एंटीमार्टम बर्निंग करार दिया। पिता को नहीं मिली थी जमीन, पोते ने लिया बदला जांच में सामने आया कि आरोपी दीपक अपने दादा से इस बात से नाराज था कि उन्होंने अपने बेटों में जमीन बांटते समय उसके पिता को हिस्सा नहीं दिया। इसी क्रोध और आशंका में कि भविष्य में उसे भी कुछ नहीं मिलेगा, उसने यह दरिंदगी भरा कदम उठा लिया। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, सीन रिक्रिएशन भी कराया दीपक को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उससे सीन रिक्रिएट करवा कर बताया कि कैसे अपराध को अंजाम दिया गया। आरोपी को IPC की धारा 103(1) और 111 के तहत गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी मनीष मिश्रा, संजीव तिवारी, चुम्मन साहू, अभिनव तिवारी और आरक्षक मनीष सिंह की मुख्य भूमिका रही। चार दिन में तीन हत्याएं, बढ़ा तनाव पिछले चार दिनों में कवर्धा जिले में तीन हत्याएं हो चुकी हैं, जिनमें से दो मामलों में पुलिस ने खुलासा किया है। दोनों मामलों में आपसी रंजिश और संपत्ति विवाद मुख्य कारण रहे। प्रभाटोला में हुई हत्या का खुलासा अभी बाकी है, जहां एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई।
CG murder case june 2025: दादा ने नहीं दी जमीन, पोते ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया – कवर्धा की दिल दहला देने वाली वारदात

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

