Tej Pratap Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को हाल ही में पार्टी और परिवार से निकाल दिया. इसके बाद रविवार को तेज प्रताप यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने अपनी मां राबड़ी देवी और पिता लालू प्रसाद यादव का जिक्र किया. उन्होंने अपनी पोस्ट में अपने माता-पिता को अपनी दुनिया बताया. इसके बाद तेज प्रताप ने अब दूसरा पोस्ट किया है. ये पोस्ट उन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के नाम किया है. जिसमें उन्होंने तेजस्वी यादव को आशीर्वाद और माता-पिता का ख्याल रखने की बात कही है. दूसरे पोस्ट में क्या बोले तेज प्रताप यादव? तेज प्रताप यादव ने अपनी दूसरी सोशल मीडिया पोस्ट में तेजस्वी यादव को संबोधित किया. उन्होंने लिखा, "मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों ,तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नही हो सकोगे, कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नहीं." तेजस्वी यादव ने आगे लिखा, 'हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा. बस मेरे भाई भरोषा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं, फिलहाल दूर हूं, लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था रहेगा. मेरे भाई मम्मी पापा का ख्याल रखना, जयचंद हर जगह है अंदर भी और बाहर भी.' लालू-राबड़ी के लिए किया था पोस्ट इससे पोस्ट से पहले तेज प्रताप यादव ने रविवार सुबह एक भावुक कर देने वाला पोस्ट किया. ये पोस्ट उन्होंने लालू यादव और राबड़ी देवी के लिए किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था, "मेरे प्यारे मम्मी पापा. मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है. भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश. आप है तो सबकुछ है मेरे पास. मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और. पापा आप नही होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग. बस मम्मी पापा आप दोनो स्वस्थ और खुश रहें हमेशा."
Tej Pratap Yadav statement: तेज प्रताप यादव का भावुक बगावत! 'मेरा अर्जुन मुझसे छीनने की साजिश हो रही है'


बांदा में प्रशासनिक फेरबदल: सदर, पैलानी, अतर्रा समेत कई तहसीलों के एसडीएम बदले, डीएम अमित आसेरी का बड़ा आदेश

उत्तर प्रदेश: जन्म के 6 घंटे में बुझ गई मासूम की सांस! सीएचसी में लापरवाही के आरोपों से मचा बवाल

युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत भगवंत मान सरकार ने नशा मुक्ति उपचार को मज़बूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य मेथाडोन मेंटेनेंस थेरेपी की शुरूआत की

