नयी दिल्ली, 16 जनवरी (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी ने कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से तीन साल बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय से स्वीकृति लिये जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजनीतिक दुर्भावना के तहत मनगढ़ंत घोटाला बनाया था।
आम आदमी पार्टी के सांसद सिंह ने गुरुवार को कहा कि बुधवार को साबित हो गया कि तथाकथित शराब घोटाला भाजपा, श्री मोदी और श्री शाह द्वारा बनाया गया एक मनगढ़ंत घोटाला था। इस पूरे मामले का कोई सिर-पैर नहीं था। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पूरी तरह अवैध और गलत थी। मनीष सिसोदिया और मेरी गिरफ्तारी भी पूरी तरह से फर्जी और अवैध थी। इन्हें तीन साल बाद याद आ रहा है कि इस मामले में स्वीकृति भी लेना है। इसका मतलब है कि पूरा मामला फर्जी है और सारी गिरफ्तारी अवैध थीं।
आप ने कथित शराब घोटाला को मनगढ़ंत बताया

मध्यप्रदेश: घुमा पंचायत में भ्रष्टाचार का फूटा बम, 15 दिन में जांच न होने पर टावर पर चढ़कर आमरण अनशन की चेतावनी

उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में जलस्तर फिर बढ़ा, लाल निशान से 13 सेमी ऊपर तराई गांवों में बढ़ी बाढ़ की चिंता

मध्य प्रदेश: चिता के पास मानव मांस खाने का VIDEO वायरल, काली नंद गिरी के पुराने विवाद भी खुले

