नयी दिल्ली 23 अक्टूबर (कड़वा सत्य) भारतीय रेलवे में इस समय यूनियनो एवं फेडरेशनो की मान्यता के लिए चुनाव का शोर है। उत्तर रेलवे में भी कई रेल कर्मचारी यूनियन आगामी चार से छह दिसम्बर को होने वाले आगामी चुनाव मे भाग लेने के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर रही है।
इसी क्रम में उत्तर रेलवे की सबसे संघर्षशील एवं रेल कर्मचारियो की अपनी यूनियन नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन (एनआरएमयू) जो पिछले दो बार के चुनावों में पहले नम्बर पर रही, ने चार से छह दिसम्बर को आयोजित होने वाले ‘गुप्त मतदान’ चुनाव में भाग लेने के लिए अपना नामांकन पत्र बुधवार को उत्तर रेलवे के रिर्टनिंग अधिकारी के पास प्रधान कार्यालय, बडौदा हाउस, नयी दिल्ली में जमा कराने का काम किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन के विभिन्न स्तर के पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता एवं सदस्य जिनमें अधिकाश युवा एवं महिला रेलकर्मी थीं, भारी संख्या में शामिल हुये।
एनआरएमयू ने आगामी चुनाव के लिए बुधवार को किया नामांकन

मध्य प्रदेश: नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे होता रहा हंगामा

Sadhvi Ritambhara ने KIIT-KISS का किया दौरा, बोलीं- यहां दिखा तपस्या और समर्पण का असल अर्थ

उत्तर प्रदेश: हाईवे किनारे होटल में बड़ी चोरी, 200 लीटर डीजल समेत इनवर्टर-बैटरियां ले उड़े चोर

