नयी दिल्ली 21 अक्टूबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार को जारी कर दी जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ अजय कुमार को जमशेदपुर पूर्व से चुनाव मैदान में उतरा गया है।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए आज देर रात बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं।
सूची इस प्रकार है :
डॉ इरफान अंसारी को जामताड़ा, बादल पत्रलेख को जामुंडी, यादव को पोरेयाहट, श्रीमती दीपिका पांडे को महागामा, सुश्री अंबा प्रसाद साहू को बरकगांव, श्रीमती ममता देवी को गढ़, जयप्रकाश पटेल को मांडू, मुन्ना सिंह को हजारीबाग, कुमार जय मंगल को बेरमो, श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह को झनिया, जलेश्वर महतो को बाघमारा, डॉ अजय कुमार जमशेदपुर पूर्वी, बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिमी, सोना सिंह को जगन्नाथपुर सुरक्षित, राजेश कछप खिजरी एसटी, अजय नाथ सहदेव हतिया, श्रीमती शिल्पी नेहा टिर्की को मंदार एसटी, भूषण बारा समडेगा एसटी, नमन विकास कोंगारी कोलेबिरा एसटी, ेश्वर उरांव लोहरडगा एसटी तथा चंद्र सिंह को माणिक एसटी से टिकट दिया गया है।
,
कड़वा सत्य
कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवार किये घोषित


एनएसए और पेपर लीक: लोकतंत्र की परीक्षा में युवा आंदोलन

भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल

Punjab News: मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख ई-हेल्थ कार्ड जारी, ₹914 करोड़ का मुफ्त इलाज

