नयी दिल्ली 14 सितम्बर (कड़वा सत्य) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिलाने के लिए निर्यात बढ़ा रही है।
श्री शाह ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा , “ किसान हित सर्वोपरि रखते हुए मोदी सरकार ने तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं — पहला प्याज पर न्यूनतम निर्यात मूल्य हटाना और निर्यात शुल्क को 40 प्रतिशत से 20 प्रतिशत करना। इससे प्याज का निर्यात बढ़ेगा, जिससे प्याज उत्पादक किसानों की आय में वृद्धि होगी।
दूसरा सरकार ने बासमती चावल पर भी निर्यात मूल्य समाप्त करने का निर्णय लिया है, जिससे बासमती चावल के उत्पादक किसान इनका निर्यात करके अधिक मुनाफा प्राप्त कर पाएंगे।
तीसरा सरकार ने कच्चे पाम, सोया और मुखी तेलों के आयात में ड्यूटी को 12.5 प्रतिशत से 32.5 प्रतिशत बढ़ाने व इनके रिफाइंड तेलों पर ड्यूटी को 13.75 प्रतिशत से 35.75 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। इससे भारत के सोयाबीन के किसानों को उनकी फसल का बेहतर दाम मिलेगा और उनकी आय बढ़ेगी।”
कड़वा सत्य
किसानों को फसल का उचित दाम दिलाने के लिए निर्यात बढा रही है सरकार: शाह

जगत ज्योत गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल पर मालविंदर कंग ने कहा- एक्ट का मकसद सिर्फ आसामाजिक तत्वों को सज़ा देना है, श्रद्धालुओं को परेशान करना या सिख धार्मिक मामलों में दखल देना नहीं

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

मानसिक स्वास्थ्य लीडर दे रहे पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान को नई मज़बूती; फेलोज़ के दूसरे बैच के लिए आवेदन अगस्त की शुरुआत में होंगे शुरू

