नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (कड़वा सत्य) दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर आप ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो भी मोदी सरकार से सवाल पूछता है उसको या तो निलंबित कर दिया जाता है या फिर राजनैतिक रूप से खत्म करने के लिए गिरफ्तार करा दिया जाता है।
आप के राज्यसभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक ने सोमवार को कहा कि इस देश में श्री अगर सबसे ज्यादा किसी से डरते हैं तो वह अरविंद केजरीवाल हैं। अरविंद केजरीवाल की राजनीति ने प्रधानमंत्री के दिल में डर पैदा कर दिया है।उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल को राजनैतिक रूप से खत्म करने के लिए यह किसी भी हद तक जा सकते हैं। यह मामला पूरी तरह से फर्जी है। इस केस में कोई सच्चाई नहीं है। इतने दिनों तक इन्होंने जांच पड़ताल की लेकिन एक रुपया तक नहीं मिला। ईडी और सीबीआई के पास एक भी सबूत नहीं है।
केजरीवाल को ईडी के समन पर आप ने मोदी सरकार पर साधा निशाना


तीर्थ यात्रा बस पर हमले के पीछे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हाथ, भगवंत मान सरकार की भलाई योजना की सफलता कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं: बलतेज पन्नू

भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- केजरीवाल

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर

