नयी दिल्ली 01 फरवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने आम आदमी पार्टी (आप) और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अल्पसंख्यकों को ठगने का आरोप लगाया है।
श्री प्रतापगढ़ी ने शनिवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते दिल्ली के लोग आप की सरकार से ऊब चुके हैं और अब वे बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा आप बीते कई चुनावों से अल्पसंख्यकों का वोट लेती आई है लेकिन यह पार्टी अल्पसंख्यकों के साथ कभी खड़ी नहीं दिखी। श्री केजरीवाल ने पिछले 10 साल में अल्पसंख्यकों को केवल ठगा और छला है। श्री केजरीवाल की टीम में भी किसी मुस्लिम को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। इस बात को लेकर दिल्ली में काफी गुस्सा है और लोग अब उनसे सवाल भी पूछ रहे हैं।
केजरीवाल ने अल्पसंख्यकों को ठगने का काम कियाः प्रतापगढ़ी

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

