नयी दिल्ली 04 जुलाई (कड़वा सत्य) उद्योगपति मुकेश अंबानी आज कांग्रेस संसदीय दल की नेता गांधी के आवास पर पहुंचे और उन्हें बेटे के विवाह में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
सूत्रों के अनुसार श्रीमती गांधी को बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने का आमंत्रण देने श्री अंबानी उनके घर पर गए थे। उन्होंने बताया की श्री अंबानी करीब 45 मिनट तक श्रीमती गांधी के आवास पर रहे।
श्री अंबानी के 10 जनपद पहुंचने को लेकर जैसे ही पत्रकारों को खबर लगी तो कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद कई पत्रकार और छायाकार श्रीमती गांधी के आवास के बाहर खड़े हो गए। इसी बीच दो कारें श्रीमती गांधी के आवास से बाहर आती दिखाई दी।
बताया गया कि एक कार में श्री अंबानी हैं जो श्रीमती गांधी और उनके पुत्र तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आमंत्रण देने गए थे।
उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी का विवाह 12 जुलाई को है और इसमें करीब 1000 प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है।
,
कड़वा सत्य
को बेटे के विवाह का आमंत्रण देने 10 जनपद पहुंचे मुकेश अंबानी

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

