नयी दिल्ली, 23 मई (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सबके सुख शांति की कामना की है।
श्री खडगे ने कहा "भगवान बुद्ध का जीवन और शिक्षाएं सार्वभौमिक महत्व रखती हैं। सत्य, करुणा, अहिंसा और समानता के उनके दर्शन ने हमारी सभ्यता के पाठ्यक्रम को गहराई से प्रभावित किया है और शाश्वत है। हम बुद्ध पूर्णिमा पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। सद्भाव, भाईचारा और सदाचारपूर्ण जीवन हो।"
श्रीमती वाड्रा ने कहा "नमो बुद्धाय, आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।भगवान बुद्ध ने अहिंसा, करुणा और के माध्यम से विश्व में सुख, शांति और समरसता की शिक्षा देकर समाज को नई दिशा दी। भगवान बुद्ध की सीख पूरे विश्व को हमेशा शांति और सद्भाव के लिए प्रेरित करती रहेगी।"
.साहू
कड़वा सत्य
खडगे प्रियंका ने बुद्ध पूर्णिमा पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार

छत्तीसगढ़: चाकू-पिस्टलनुमा हथियार लेकर कार में घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, डायल 112 के आरक्षक की सतर्कता से टला बड़ा खतरा

उत्तर प्रदेश : मम्मी मत मारो...' 5 रुपये के लिए बेरहम मां ने बच्चे के तलवे गर्म चाकू से दागे, कमरे में बंद कर चली गई पार्टी करने!

