नयी दिल्ली, 27 अगस्त (कड़वा सत्य) देशभर में इस वर्ष खरीफ की बुआई का रकबा अभी तक 1065.08 लाख हेक्टयर रहा है जबकि इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि तक यह आंकडा 1044.85 लाख हेक्टेयर रहा था।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि 27 अगस्त 2024 तक पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 378.04 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस वर्ष 394.28 लाख हेक्टेयर में धान की खेती की गई है। इसी तरह से पिछले वर्ष की इसी अवधि में 115.55 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस वर्ष 122.16 लाख हेक्टेयर में दलहन की बुआई की गयी है। इस वर्ष श्रीअन्न या मोटे अनाज की बुआई 177.50 लाख हेक्टेयर से बढकर 185.51 लाख हेक्टेयर हो गयी है। तिलहन का रकबा भी 187.36 लाख हेक्टेयर की तुलना में 188.37 लाख हेक्टेयर हो गया है।
खरीफ फसल की बुआई का रकबा बढा

Bihar Fertilizer News: खाद कंपनियों पर सरकार सख्त, रिटेल पॉइंट तक समय पर सप्लाई नहीं तो होगी कार्रवाई

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

