नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (कड़वा सत्य) दिल्ली सरकार ने दिव्यांगजनों को हर महीने 5000 रुपए पेंशन देने की घोषणा की है।
दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को दिल्ली सरकार की कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव पास हुआ है कि दिल्ली सरकार ‘पर्सन विद हाई नीड्स’ को 5000 रुपए प्रति माह सहायता देगी। सरकार जल्द ही इन लोगों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगी। जिन लोगों की 60 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता डॉक्टर द्वारा प्रमाणित होगी, वह इस पेंशन योजना के पात्र होंगे। इस योजना को तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
दिल्ली सरकार दिव्यांगजनों को हर महीने देगी पाँच हज़ार पेंशन

BIADA के नए प्रबंध निदेशक के रूप में श्री नवीन कुमार ने ग्रहण किया पदभार

मध्य प्रदेश: नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे होता रहा हंगामा

Sadhvi Ritambhara ने KIIT-KISS का किया दौरा, बोलीं- यहां दिखा तपस्या और समर्पण का असल अर्थ

