नयी दिल्ली 01 मार्च (कड़वा सत्य) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि देश में उत्साह व्याप्त है और हर क्षेत्र में प्रगति हो रही हैं।
श्री धनखड़ ने आज कर्नाटक में धारवाड़ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों और अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का उत्थान अजेय है। देश अभूतपूर्व गति गति से प्रगति कर रहा है।
उपराष्ट्रपति ने विश्व बैंक और आईएमएफ जैसे वैश्विक संस्थानों के हालिया बयानों का उल्लेख किया और भारत को निवेश और अवसरों का पसंदीदा गंतव्य बताया। उन्होंने कहा,“ हम सदियों पहले दुनिया में नंबर एक देश थे और वर्ष 2047 में नंबर एक देश होंगे।” उन्होंने कहा कि और युवाओं को इसके लिए तैयारी करनी चाहिए। उपराष्ट्रपति ने आईआईटी धारवाड़ में मुख्य द्वार परिसर, ज्ञान संसाधन और डेटा केंद्र और सेंट्रल लर्निंग थिएटर का उद्घाटन किया। उन्होंने छत पर सौर पैनल सुविधा की आधारशिला भी रखी।
इस अवसर पर कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत , संसदीय कार्य, कोयला एवं खान मंत्री प्रल्हाद जोशी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
युवाओं को शासन और लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण पक्ष बताते हुए श्री धनखड़ ने उम्मीद जताई कि युवा वह बदलाव लाएंगे जिसकी देश को जरूरत है।
उन्होंने कहा कि कोई भी लोकतंत्र तब तक संपूर्ण नहीं है जब तक कि कानून के समक्ष समानता न हो। कानून के समक्ष समानता के बिना व्यक्ति की गरिमा संभव नहीं है। जो लोग खुद को कानून से ऊपर मानते थे, उन्हें जवाबदेह ठहराया जा रहा है और वे यह समझ रहे हैं कि कानून के समक्ष समानता आज जमीनी हकीकत है।
उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले भ्रष्टाचार के बिना कुछ भी संभव नहीं था। अब एक बड़ा बदलाव आया है। सत्ता के गलियारों को भ्रष्ट तत्वों से मुक्त कर दिया गया है ।
देश की सैन्य क्षमताओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा,“ हम एक ऐसा देश हैं जो न केवल रक्षा उपकरण बना रहे हैं बल्कि उनका निर्यात भी कर रहे हैं। यह स्थिति एक बड़ा बदलाव है।”
सत्या,आशा
देश में उत्साह व्याप्त है: धनखड़

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर में वारंटियों पर शिकंजा, पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

