मुंबई 24 अगस्त (कड़वा सत्य) नेपाल में शुक्रवार को बस दुर्घटना में मारे गये महाराष्ट्र के नासिक के 25 तीर्थयात्रियों के पार्थिव शरीर शनिवार को वायु सेना के मालवाहक विमान सी-130 जे में जलगांव लाये गये।
वायु सेना के प्रवक्ता ने बताया कि 25 तीर्थयात्रियों के पार्थिव शरीर लेकर आया विमान देर शाम जलगांव में उतर गया है। मृतकों के पार्थिव शरीर जलगांव से उनके पैतृक स्थान ले जाये जायेंगे। दुर्घटना में मारे गये दो तीर्थयात्रियों के शव उत्तर प्रदेश ले जाये गये हैं।
नेपाल में दुर्घटना में मृत नासिक के तीर्थयात्रियों के पार्थिव शरीर स्वदेश लाये गये

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

