नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति खन्ना को उच्चतम न्यायालय का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।
केंद्र सरकार ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर यह घोषणा की।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, वरिष्ठम न्यायाधीश न्यायमूर्ति खन्ना का मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्यकाल 11 नवम्बर से शुरू होगा। वह 51 मुख्य न्यायाधीश होंगे।
वर्तमान मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को सेवानिवृत्ति होने वाले हैं। न्यायमूर्ति खन्ना उनके बाद वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं।
न्यायमूर्ति खन्ना का कार्यकाल छह महीने से थोड़ा अधिक का होगा और वह 13 मई 2025 को सेवानिवृत्त होंगे।
अशोक
कड़वा सत्य
न्यायमूर्ति खन्ना सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, शपथ 11 नवंबर को


भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

