ढाका/नयी दिल्ली 09 अगस्त (कड़वा सत्य) भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा बंगलादेश में अंतरिम सरकार के गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने कल शाम को बंगलादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ ली।राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बंगभवन के दरबार हॉल में उन्हें शपथ दिलायी। इस दौरान भारतीय उच्चायुक्त उन विदेशी राजनयिकों और अतिथियों में शामिल थे, जिन्हें शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया था।
गत पांच अगस्त को सुश्री शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़कर चले जाने के बाद प्रोफेसर यूनुस ने अंतरिम सरकार का कार्यभार संभाला है।
अशोक
कड़वा सत्य
बंगलादेश की अंतरिम सरकार के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए भारतीय उच्चायुक्त

Bihar Fertilizer News: खाद कंपनियों पर सरकार सख्त, रिटेल पॉइंट तक समय पर सप्लाई नहीं तो होगी कार्रवाई

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

