नयी दिल्ली, 10 अगस्त (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने बंगलादेश में अल्पसंख्यकों पर लक्षित हमलों पर शनिवार को चिंता व्यक्त की और उम्मीद जताई कि अंतरिम सरकार अल्पसंख्यक समुदायों में विश्वास पैदा करने के लिए सशक्त कदम उठाएगी।
पार्टी महासचिव जय रमेश ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर कहा, “यह देखते हुए कि बंगलादेश के भीतर देश की बहु-धार्मिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रभावशाली आवाजें उठ रही हैं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वहां अल्पसंख्यकों पर तथा उनकी संपत्तियाँ और पूजा स्थलों ” पर लक्षित हमलों की रिपोर्ट पर अपनी चिंता व्यक्त करती है।”
श्री रमेश ने कहा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को उम्मीद है कि बंगलादेश में अंतरिम सरकार अल्पसंख्यक समुदायों में विश्वास पैदा करने के लिए सशक्त कदम उठाएगी और यह सुनिश्चित करेगी कि वे सुरक्षा, सम्मान और सद्भाव के माहौल में अपना जीवन जीना जारी रखें।”
सैनी
कड़वा सत्य
बंगलादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले पर कांग्रेस ने जताई चिंता

उत्तर प्रदेश: पारिवारिक विवाद में गर्भवती समेत महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कुल्हाड़ी लेकर दी जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश: वाहन खरीदने में आगे बढ़ीं रायबरेली की महिलाएं, एक महीने में 1,860 नए वाहन हुए रजिस्टर्ड; लेकिन लाइसेंस में पीछे

मध्य प्रदेश : सिंगरौली में बदहाल सड़क की दर्दनाक तस्वीर, बेटे का शव खाट पर रखकर आधा किमी पैदल चले परिजन

