नयी दिल्ली, 01 फरवरी (कड़वा सत्य) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि केंद्रीय बजट में एक बार फिर पंजाब को अनदेखा किया गया।
श्री भगवंत मान ने शनिवार को बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ पर कहा, 'केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में एक बार फिर पंजाब को अनदेखा किया गया। पंजाब के किसानों, नौजवानों को केंद्र सरकार ने कुछ भी नहीं दिया है। केंद्र द्वारा न तो किसानों को फ़सल पर एमएसपी दी गई, न ही राज्य को किसी इंडस्ट्री के लिए पैकेज दिया गया। पंजाब को ऐसा कुछ नहीं दिया गया जो उसके आर्थिक और भविष्य में सुधार ला सके।'
उन्होंन कहा 'यह बजट केवल चुनावी बजट है, जिसमें केवल बिहार राज्य के लिए ही घोषणा हैं। एक बार फिर बजट में केंद्र सरकार ने पंजाब और पंजाबियों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। पर पंजाब को हम अपने बलबूते पर पैरों पर खड़े करके रहेंगे।'
आजाद,
कड़वा सत्य
बजट में पंजाब को अनदेखा किया गया: भगवंत मान


उत्तर प्रदेश: बलिया में NSUI का फूटा गुस्सा, पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री का निकाला अर्थी, फूंकने का प्रयास, पुलिस से तीखी झड़प

उत्तर प्रदेश: पेपर लीक के विरोध में सहारनपुर में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ में वायरल CCTV वीडियो से हड़कंप, दिनदहाड़े चोरी करते दिखा नाबालिग; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

