नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (कड़वा सत्य) दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिन बस मार्शलों और नागरिक सुरक्षा स्वयसेवकों को नौकरी से निकाला था सरकार उन्हें दोबारा बहाल कर रही है और आने वाले चार महीनों में उन्हें प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कामों में लगाया जाएगा।
सुश्री आतिशी ने सोशल मीडिया एक्स पर आज कहा, “दिल्लीवालों के बेटे केजरीवाल ने एक बार फिर अपना वादा निभाया है, भाजपा ने जिन बस मार्शलों और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को नौकरी से निकाला था, दिल्ली सरकार उन्हें दोबारा बहाल कर रही है। आने वाले चार महीनों में उन्हें प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कामों में लगाया जाएगा। सभी बस मार्शलों को बधाई, उनसे यह भी वादा है कि चार महीने के बाद भी उनको स्थायी तौर पर रोज़गार देने का रास्ता निकाला जायेगा। आज अरविंद केजरीवाल ने दिखा दिया कि किसी-न-किसी तरीक़े से वह दिल्लीवालों के काम करवा कर ही चैन लेते हैं।”
बस मार्शलों को प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कामों में लगाया जाएगा : आतिशी

मध्य प्रदेश: नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे होता रहा हंगामा

Sadhvi Ritambhara ने KIIT-KISS का किया दौरा, बोलीं- यहां दिखा तपस्या और समर्पण का असल अर्थ

उत्तर प्रदेश: हाईवे किनारे होटल में बड़ी चोरी, 200 लीटर डीजल समेत इनवर्टर-बैटरियां ले उड़े चोर

