नयी दिल्ली 25 अगस्त (कड़वा सत्य) लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दी हैं।
श्री बिरला ने अपने संदेश में कहा,“सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं। यह त्यौहार हमें भगवान श्रीकृष्ण के गीता के उपदेश को अपने जीवन में उतारने और निष्काम कर्म करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने पूरी मानवता को अन्याय और अत्याचार के विरोध करने एवं धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। इस शुभ अवसर पर हमें जन कल्याण की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए सामूहिक संकल्प से अपने समाज व राष्ट्र को समृद्ध बनाने का प्रयास करना चाहिए।”
श्री बिरला ने कहा,“भक्ति और उल्लास का यह त्यौहार समस्त भारतवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और सौहार्द्र लेकर आए। सभी को आस्था के इस महापर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण!”
कड़वा सत्य
बिरला ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर दीं शुभकामनाएं

कांग्रेस पूरी तरह से बिखर चुकी है, राजा वड़िंग ‘आप’ के विरुद्ध अफवाहें फैलाने के बजाय अपना घर संभालें: बलतेज पन्नू

महान शहीद ऊधम सिंह के ‘शहीदी दिवस’ पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 107 करोड़ रुपए से अधिक के विकास प्रोजेक्ट सुनाम को समर्पित

पंजाब पुलिस ने हरियाणा आधारित नकल गिरोह का किया भंडाफोड़, किसी को भी पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को बदनाम नहीं करने देंगे: हरजोत सिंह बैंस

