नयी दिल्ली 02 सितंबर (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी ने पार्टी के नेता विजय नायर को सोमवार को उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मनगढ़ंत शराब घोटाले की कहानी का एक और ग़ुब्बारा आज फूट गया।
आप के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने श्री नायर की ज़मानत को सत्य की जीत बताया। उन्होंने कहा, “सत्यमेव जयते। भाजपा के मनगढ़ंत शराब घोटाले की कहानी का एक और ग़ुब्बारा आज फूट गया। बिना सबूत, बिना कोई ब दगी हुए विजय नायर को 23 महीने जेल में रखा। मक़सद सिर्फ़ एक- अरविंद केजरीवाल को चुनावों में नहीं रोक सकते तो उनकी पूरी टीम को और उन्हें ईडी-सीबीआई से गिरफ़्तार करवाकर जेल में रखो। देर लग सकती है लेकिन अंत में जीत तो सत्य को ही होती है।”
भाजपा के मनगढ़ंत शराब घोटाले की कहानी का एक और ग़ुब्बारा फूटा: आप

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

