नयी दिल्ली 29 अगस्त (कड़वा सत्य) भारत और दक्षिण अफ्रीका की नौसेनाओं ने परस्पर सहयाेग बढाने तथा संचालन तालमेल को मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
नौसेना के प्रवक्ता ने गुरूवार को बताया कि 27 और 28 अगस्त को यहां हुई 12वीं भारत-दक्षिण अफ्रीका नौसेना स्टाफ कड़वा सत्य से दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग और मजबूत हुआ। सहायक नौसेना प्रमुख रियर एडमिरल निर्भय बापना और दक्षिण अफ्रीकी नौसेना में समुद्री रणनीति के मुख्य निदेशक रियर एडमिरल डेविड मनिंगी मखोंटो की सह-अध्यक्षता में हुई कड़वा सत्य में नौसेना संबंधों और परिचालन तालमेल को मजबूत करने के लिए आपसी प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया।
दोनों नौसेनाओं के बीच भविष्य में सहयोग के लिए आधार तैयार करने में इस वर्ष की कड़वा सत्य में कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें तत्परता और दक्षता में सुधार के लिए परिचालन प्रशिक्षण और प्लेटफार्मों के बीच सुरक्षित सूचना विनिमय प्रोटोकॉल शामिल है। इसके अतिरिक्त, कड़वा सत्य में निरंतर आदान-प्रदान और अभ्यासों, जैसे कि भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका समुद्री अभ्यास (आईबीएसएएमएआर) के माध्यम से समुद्री क्षेत्र में उभरती जटिलताओं से निपटने के लिए परिचालन बातचीत की खोज की गई।
बैठक में विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान (एसएमईई) के माध्यम से परमाणु, जैविक, रासायनिक रक्षा सहित क्षति नियंत्रण (एनबीसीडी) और गोताखोरी सहायता में सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के अवसर शामिल थे। इसमें कार्मिक आदान-प्रदान पर विशेष जोर दिया गया और संबंधित प्रशिक्षण सुविधाओं में उन्नत प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों का लाभ उठाने की संभावना पर भी विचार-विमर्श किया गया।
यह कड़वा सत्य समुद्री सुरक्षा और परिचालन सहयोग के लिए साझा दृष्टिकोण का उदाहरण है, तथा यह दक्षिण अफ्रीकी नौसेना और भारतीय नौसेना के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करती है।
कड़वा सत्य
भारत और दक्षिण अफ्रीका की नौसेनाओं ने परस्पर सहयाेग बढाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की

कांग्रेस पूरी तरह से बिखर चुकी है, राजा वड़िंग ‘आप’ के विरुद्ध अफवाहें फैलाने के बजाय अपना घर संभालें: बलतेज पन्नू

महान शहीद ऊधम सिंह के ‘शहीदी दिवस’ पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 107 करोड़ रुपए से अधिक के विकास प्रोजेक्ट सुनाम को समर्पित

पंजाब पुलिस ने हरियाणा आधारित नकल गिरोह का किया भंडाफोड़, किसी को भी पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को बदनाम नहीं करने देंगे: हरजोत सिंह बैंस

