नयी दिल्ली, 30 जनवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर नमन करते हुए कहा है कि वह एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार और भारत की आत्मा हैं।
श्री गांधी ने गुरुवार को कहा, “गांधी जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, वह भारत की आत्मा हैं और हर भारतीय में आज भी जीवित हैं। सत्य, अहिंसा और निडरता की शक्ति बड़े से बड़े साम्राज्य की जड़ें हिला सकती हैं – पूरा विश्व उनके इन आदर्शों से प्रेरणा लेता है।”
उन्होंने कहा, “राष्ट्रपिता महात्मा, हमारे बापू को उनके शहीद दिवस पर शत-शत नमन।”
इसके साथ ही उन्होंने गांधी जी को लेकर एक वीडियो भी पोस्ट की और कहा कि वह हिंदुस्तान के सबसे निडर व्यक्ति थे। अंग्रेज उन्हें डराने की कोशिश करते थे, लेकिन वह डरते नहीं थे। उनके सिद्धांत आज हर भारतीय के जीवन के लिए एक आदर्श है।
,
कड़वा सत्य
भारत की आत्मा हैं महात्मा गांधी: राहुल

K
मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर 'आप' सरकार लाने का मन बना लिया है : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

