नयी दिल्ली,26 अक्टूबर (कड़वा सत्य) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पश्चिम बंगाल के भूमि पत्तन पेट्रापोल में यात्री टर्मिनल भवन और मैत्री द्वार का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी दक्षिण एशियाई देशों के साथ सांस्कृतिक और व्यापार संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण को एक नयी गति, दिशा और आयाम प्रदान किया है।
भूमि पत्तन पेट्रापोल दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा लैंड पोर्ट है और यह भारत तथा बंगलादेश के बीच व्यापार और वाणिज्य के लिए एक अहम प्रवेश द्वार है। पेट्रापोल (भारत)-बेनापोल (बंगलादेश) व्यापार और यात्री आवाजाही दोनों के मामले में भारत-बंगलादेश के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमि सीमा क्रॉसिंग में से एक है। भारत और बंगलादेश के बीच करीब 70 प्रतिशत भूमि-आधारित व्यापार (मूल्य के हिसाब से) इसी भूमि बंदरगाह के ज़रिए होता है। पेट्रापोल भूमि पत्तन भारत का आठवां सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय आव्रजन बंदरगाह भी है जो भारत और बंगलादेश के बीच सालाना 23.5 लाख से ज़्यादा यात्रियों की आवाजाही की सुविधा प्रदान करता है।
भूमि पत्तन पेट्रापोल में नया यात्री टर्मिनल भवन, इस क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र है, जो भारत और बंगलादेश के बीच यात्रा अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए तैयार है।
मैत्री द्वार दोनों देशों द्वारा सहमत जीरो लाइन पर एक संयुक्त कार्गो गेट है।
श्री शाह ने नौ मई 2023 को इसका शिलान्यास किया था।
भूमि पत्तन पेट्रापोल पर प्रति दिन लगभग 600-700 ट्रक आते हैं।
,
कड़वा सत्य
भूमि पत्तन पेट्रापोल में यात्री टर्मिनल भवन और मैत्री द्वार का उद्घाटन करेंगे शाह


भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

उत्तर प्रदेश: जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में मुगलसराय में विपक्ष का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

