नयी दिल्ली 24 अक्टूबर (कड़वा सत्य) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगते कुछ क्षेत्रों में मतभेदों को हल करने के लिए भारत और चीन के बीच बनी व्यापक सहमति इस बात का प्रमाण है कि निरंतर बातचीत से समस्याओं का समाधान होता है।
श्री सिंह ने गुरुवार को यहां चाणक्य रक्षा कड़वा सत्य में मुख्य भाषण देते हुए जोर देकर कहा कि दोनों देश राजनयिक और सैन्य स्तर पर बातचीत में शामिल हैं और समान तथा पारस्परिक सुरक्षा के सिद्धांतों के आधार पर जमीनी स्थिति को बहाल करने के लिए व्यापक सहमति हासिल की गई है। उन्होंने कहा, “यह निरंतर संवाद में शामिल रहने की शक्ति है।“ रक्षा मंत्री ने 'विकास और सुरक्षा के लिए भारत का दृष्टिकोण' विषय पर अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए कहा कि 'विकास' और 'सुरक्षा' को अक्सर अलग-अलग दृष्टिकोण से देखा जाता है, लेकिन वास्तव में, ये गहराई से जुड़े हुए हैं और पारस्परिक रूप से मजबूत हैं।
मतभेदों के समाधान के लिए निरंतर बातचीत जरुरी: राजनाथ


भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

