नयी दिल्ली, 24 जनवरी (कड़वा सत्य) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हिमाचल के हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आम आदमी पार्टी (आप) और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को महिला विरोधी करार दिया है।
श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय राजधानी के मंगोलपुरी, नयी दिल्ली और द्वारका विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए शुक्रवार को कहा, “आप और श्री केजरीवाल के शासनकाल में आज दिल्ली में महिलाओं पर अत्याचार, उनका अपमान आम बात हो गई है। नारी शक्ति के प्रति इनके पाप के कारनामों की सूची अंतहीन है। श्री केजरीवाल ने अपनी ही सांसद स्वाति मालीवाल को घर बुला कर पिटवाया, फिर अपने नेताओं से लगातार उनके ऊपर अभद्र टिप्पणियां करवाई। श्री केजरीवाल ने अपनी ही पार्टी की नेता एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की फोटो आप के चुनावी पोस्टरों से ग़ायब कर दी।"
महिला विरोधी है केजरीवालः अनुराग

उत्तरप्रदेश: सहारनपुर मस्जिद प्रकरण: सपा डेलिगेशन के पहुंचने से पहले कई नेता हाउस अरेस्ट, कलेक्ट्रेट पर भारी पुलिस बल तैनात

मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में ट्रॉली बैग से कि जा रही थी 11 किलो गांजा कि तस्करी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी

मध्यप्रदेश: उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने किठौर में लापता खो-खो खिलाड़ी के परिजनों से की मुलाकात

