नयी दिल्ली, 12 सितंबर (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव और पूर्व सांसद सीता येचुरी के निधन पर दु:ख प्रकट किया और उनके राजनैतिक गुणों तथा सांसद के रूप में उनके को याद किया है।
श्री येचुरी (72) का गुरुवार को नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे और वहां भर्ती थे।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक शोक संदेश में कहा, “श्री सीता येचुरी जी के निधन से दुखी हूँ। वे वामपंथ के अग्रणी नेता थे और सभी राजनीतिक दलों से जुड़ने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने एक प्रभावी सांसद के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”
,
कड़वा सत्य
माकपा नेता सीता येचुरी के निधन पर मोदी ने जताया शोक

मध्य प्रदेश: नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे होता रहा हंगामा

Sadhvi Ritambhara ने KIIT-KISS का किया दौरा, बोलीं- यहां दिखा तपस्या और समर्पण का असल अर्थ

उत्तर प्रदेश: हाईवे किनारे होटल में बड़ी चोरी, 200 लीटर डीजल समेत इनवर्टर-बैटरियां ले उड़े चोर

