नयी दिल्ली 02 सितंबर (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह ख़ान ने दावा किया है कि उन्हें गिरफ़्तार करने के लिए जाँच एजेंसी ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) उनके घर पहुँची है।
ओखला के विधायक अमानतुल्लाह ख़ान ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह दावा किया है। उन्होंने कहा, “मेरे घर अभी ईडी के लोग मुझे गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे हैं।”
वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता सिंह ने कहा, “ईडी की निर्दयता देखिये अमानतुल्लाह ख़ान, श्री अमानतुल्लाह पहले ईडी की जाँच में शामिल हुए, उनसे आगे के लिए समय माँगा, उनकी सास को कैंसर है, उनका ऑपरेशन हुआ है। घर में सुबह- सुबह धावा बोलने पहुँच गये।”
उन्होंने कहा, “श्री अमानतुल्लाह ख़ान के ख़िलाफ़ कोई सबूत नहीं है, लेकिन श्री मोदी की तानाशाही और ईडी की गुंडागर्दी दोनों जारी है।”
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा “ईडी का बस यही काम रह गया है। भाजपा के ख़िलाफ़ उठने वाली हर आवाज़ को दबा दो। तोड़ दो। जो टूटे नहीं, दबे नहीं उसे गिरफ़्तार करके जेल में डाल दो।
उल्लेखनीय है कि आप विधायक दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मामले में ईडी की जांच के घेरे में हैं।
, संतोष
कड़वा सत्य
मुझे गिरफ्तार करने ईडी मेरे घर पहुंची: अमानतुल्लाह

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

