नयी दिल्ली, 02 मार्च (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की सूची में दिल्ली में पांच में से चार सीटों पर उम्मीदवार बदलने को लेकर भाजपा पर हमला करते हुए सवाल पूछा कि आखिर इन सांसदों की टिकट किस आधार पर काटी गई है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची पर कहा कि जिन सांसदों के टिकट काटे गये हैं यदि वे काबिल नहीं थे तो भाजपा को बताना चाहिए कि आखिर जनता पर इन नाकारा सांसदों क्यों थोपा गया था।
उन्होंने ट्वीट किया, "टिकट क्यों काटे। क्या ये सांसद नाकारा थे। अगर नाकारा थे, तो भाजपा को वोटरों से माफ़ी माँगनी चाहिए जिन पर नाकारा सांसदों को थोपा गया। क्या इस बार मोदी जी के नाम का जादू मीनाक्षी लेखी, प्रज्ञा ठाकुर, रमेश बिधुरी, प्रवेश वर्मा को नहीं जिता सकता है।"
डेस्क
मोदी नाम का जादू चलते नहीं दिखा, तो काट दी सांसदों की टिकट: कांग्रेस

उत्तर प्रदेश: महिला थाने की काउंसलिंग ने बचाया परिवार, पति-पत्नी ने भुलाए गिले-शिकवे और फिर साथ रहने पर बनी सहमति

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में किसानों का प्रदर्शन, फसल बीमा और सोयाबीन मुआवजे की मांग

उत्तर प्रदेश: धानेपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

