नयी दिल्ली, 14 सितंबर (कड़वा सत्य) नयी दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास परिसर में एक गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने बछड़े के जन्म पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट पर शनिवार को बछड़े का एक वीडियो साझा दिया।
श्री मोदी ने कहा कि “हमारे शास्त्रों में कहा गया है - गाव: सर्वसुख प्रदा:'। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम 'दीपज्योति' रखा है।”
.
कड़वा सत्य
मोदी ने प्रधानमंत्री आवास में बछड़े के जन्म पर जताई खुशी

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

