नयी दिल्ली, 25 अगस्त (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव और राजस्थान के जोधपुर का दौरा करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा शनिवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी।
विज्ञप्ति के अनुसार श्री मोदी पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे महाराष्ट्र में जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेंगे और शाम करीब 4:30 बजे प्रधानमंत्री जोधपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जयंती समारोह के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
महाराष्ट्र में श्री मोदी जलगांव के कार्यक्रम में 11 लाख नयी लखपति दीदियों को प्रमाण-पत्र जारी करेंगे और सम्मानित करेंगे। ये महिलायें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीसरे कार्यकाल के दौरान लखपति बनी हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार श्री मोदी देश भर से कार्यक्रम में जुड़ी कुछ लखपति दीदियों से भी बातचीत करेंगे।
श्री मोदी इस अवसर पर 2,500 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड जारी करेंगे, जिससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा। वह 5,000 करोड़ रुपये का बैंक ऋण भी वितरित करेंगे, जिससे 2.35 लाख एसएचजी के 25.8 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा।
लखपति दीदी योजना की शुरुआत से अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। सरकार ने तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है।
प्रधानमंत्री राजस्थान में जोधपुर के उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले राजस्थान उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जुबली समारोह के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। श्री मोदी राजस्थान उच्च न्यायालय संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे।
.श्रवण
कड़वा सत्य
मोदी रविवार को महाराष्ट्र, राजस्थान के दौरे पर

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

