नयी दिल्ली 26 अगस्त (कड़वा सत्य) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने अमेरिका दौरे के आखिरी दिन रविवार को राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय का दौरा किया और टेनेसी के मेम्फिस शहर में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की।
रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय 17 वीं शताब्दी से लेकर अभी तक अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन के इतिहास का गवाह रहा है और यह 1968 में मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या स्थल के आसपास बनाया गया है। इसमें महात्मा गांधी की एक प्रतिमा भी है।
श्री सिंह ने मेम्फिस, अटलांटा, नैशविले और आसपास के अन्य क्षेत्रों के भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करते हुए उनकी उपलब्धियों और समाज, विज्ञान तथा अर्थव्यवस्था में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों को भारत और अमेरिका के बीच घनिष्ठ संबंधों और सद्भावना को बढ़ावा देने वाला ‘जीवित सेतु’ करार दिया।
रक्षा मंत्री ने 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय के पास महात्मा गांधी के बारे में प्रदर्शनी लगाने के लिए भारतीय समुदाय के प्रयासों की सराहना की।
,
कड़वा सत्य
राजनाथ ने अमेरिकी शहर मेम्फिस में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की

जगत ज्योत गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल पर मालविंदर कंग ने कहा- एक्ट का मकसद सिर्फ आसामाजिक तत्वों को सज़ा देना है, श्रद्धालुओं को परेशान करना या सिख धार्मिक मामलों में दखल देना नहीं

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

मानसिक स्वास्थ्य लीडर दे रहे पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान को नई मज़बूती; फेलोज़ के दूसरे बैच के लिए आवेदन अगस्त की शुरुआत में होंगे शुरू

