नयी दिल्ली 05 जुलाई (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से 9 जुलाई तक ओडिशा की चार दिन की यात्रा पर रहेंगी।
राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार श्रीमती मुर्मु शनिवार को भुवनेश्वर में उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की 96वीं पुण्यतिथि में शामिल होंगी। रविवार को वह पुरी में भगवान जगन्नाथ की गुंडिचा यात्रा (कार महोत्सव) देखेंगी।
आठ जुलाई को राष्ट्रपति उदयगिरि गुफाओं का दौरा करेंगी और विभूति कानूनगो कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट्स और उत्कल यूनिवर्सिटी ऑफ कल्चर के छात्रों के साथ बातचीत करेंगी। उसी दिन, वह भुवनेश्वर के पास हरिदामाडा गांव में ब्रह्मा कुमारियों के दिव्य रिट्रीट सेंटर का उद्घाटन करेंगी और 'लाइफस्टाइल फॉर सस्टेनेबिलिटी' अभियान शुरू करेंगी।
राष्ट्रपति 9 जुलाई को भुवनेश्वर में राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान के 13वें स्नातक समारोह में भाग लेंगी।
कड़वा सत्य
राष्ट्रपति कल ओड़िशा की चार दिन की यात्रा पर जायेंगी

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: सेवा सुरक्षा और मानदेय को लेकर स्ववित्तपोषित शिक्षक लामबंद, सीएम को भेजा ज्ञापन

