नयी दिल्ली 01 सितंबर (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो से चार सितंबर तक महाराष्ट्र की यात्रा पर रहेंगी।
राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति दो सितंबर को वारणानगर, कोल्हापुर में श्री वारणा महिला सहकारी समूह के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगी।
तीन सितंबर को राष्ट्रपति पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के 21वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और छात्रों को संबोधित करेंगी। उसी दिन वह मुंबई में महाराष्ट्र विधान परिषद के शताब्दी वर्ष समारोह की शोभा बढ़ाएंगी।
चार सितंबर को राष्ट्रपति लातूर के उदगीर में बुद्ध विहार का उद्घाटन करेंगी। वह उदगीर में महाराष्ट्र सरकार की ‘शासन अपल्या दारी’ और ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना’ के लाभार्थियों की एक सभा को भी संबोधित करेंगी।
.
कड़वा सत्य
राष्ट्रपति मुर्मु महाराष्ट्र की तीन दिन की यात्रा पर जायेंगी

मध्यप्रदेश : मुरैना में बिजली कटौती पर कांग्रेस का हल्लाबोल, विभाग को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा मुगलसराय स्टेशन, बाबा बैद्यनाथ के लिए रवाना हुए हजारों शिवभक्त

उत्तर प्रदेश: अमेठी के 72 परिषदीय स्कूलों में शुरू हुई ‘लर्निंग बाय डूइंग’ लैब, प्रयोग से सीख रहे बच्चे

