नयी दिल्ली, 11 जून (कड़वा सत्य) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने परिवारवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले का जोरदार जवाब देते हुए मंगलवार को कहा कि उनका परिवारवाद संघर्ष और बलिदान की परंपरा का है लेकिन श्री मोदी सत्ता सुख की वसीयत बांट कर सरकारी परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।
श्री गांधी ने कहा कि श्री मोदी का सरकारी परिवारवाद है जहां सत्ता के करीबियों के बच्चों को वह सत्ता की वसीयत का सुख बांट रहे हैं और वह सत्ता के बल पर सरकारी स्तर पर उन्हें यह सारी सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।
उन्होंने कहा,"पीढ़ियों के संघर्ष, सेवा और बलिदान की परंपरा को परिवारवाद कहने वाले अपने ‘सरकारी परिवार’ को सत्ता की वसीयत बांट रहे। कथनी और करनी के इसी फर्क को नरेंद्र मोदी कहते हैं।"
कांग्रेस नेता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में मंत्री बनकर सुविधा लेने वाले 20 नेताओं के नाम गिनाए जिनमें सर्वश्री एचडी कुमार स्वामी, जयंत चौटाला, नाथ ठाकुर, राव इंद्रजीत सिंह, रवनीत सिंह बिट्टू, ज्योतिरादित्य सिंधिया, चिराग पासवान, मोहन नायडू, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, किरण रिजिजू, जेपी नड्डा, जितिन प्रसाद, कीर्ति वर्धन सिंह और सुश्री अनुप्रिया पटेल शामिल है।
,
कड़वा सत्य
राहुल का परिवारवाद को लेकर मोदी पर पलटवार

राजस्थान: संत त्रिवेणी गिरी की मौत पर उबाल, 10 अक्टूबर को शिवगंज थाने के घेराव की चेतावनी

बाल संरक्षण के क्षेत्र में सर्टिफिकेट कोर्स और शोध के लिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर और सी-लैब ने मिलाया हाथ

YellowDots Talent DPI LIVE: देशभर के युवाओं के लिए मुफ्त Coaching, AI Tutor और IIT Kharagpur Certificate एक साथ

