नयी दिल्ली 15 सितंबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि संगठन का संघर्ष देश में महिलाओं की उन्नति में मील का पत्थर साबित होगा।
श्री गांधी ने महिला कांग्रेस के पदाधिकारी से संघर्ष निरंतर जारी रखने का आह्वान करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से महिलाओं सम्मान और समाज में बराबरी मिलेगी। उन्होंने कहा "अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं।"
श्री गांधी ने महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कहा "आपका अथक परिश्रम भारत की महिलाओं को सशक्त बनाने में एक अहम भूमिका निभा रहा है। उनके सम्मान, समानता और सुरक्षा के लिए आपके संघर्ष और समर्पण को सलाम है।"
.साहू
कड़वा सत्य
राहुल ने स्थापना दिवस पर दी महिला कांग्रेस को बधाई

मध्यप्रदेश : मुरैना में बिजली कटौती पर कांग्रेस का हल्लाबोल, विभाग को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा मुगलसराय स्टेशन, बाबा बैद्यनाथ के लिए रवाना हुए हजारों शिवभक्त

उत्तर प्रदेश: अमेठी के 72 परिषदीय स्कूलों में शुरू हुई ‘लर्निंग बाय डूइंग’ लैब, प्रयोग से सीख रहे बच्चे

