नयी दिल्ली, 04 अगस्त (कड़वा सत्य) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
श्री गांधी ने ट्वीट कर कहा,“आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए सभी घायलों के शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ होने की करता हूं। प्रशासन से अनुरोध है कि घायलों के उपचार में हर संभव सहायता प्रदान करें।”
श्रीमती वाड्रा ने कहा,“लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”
.
कड़वा सत्य
राहुल,प्रियंका ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे दुर्घटना पर जताया शोक

बिहार: बेटी की शादी के लिए लिया था कर्ज, 10 लाख के बोझ में किराना दुकानदार ने की आत्महत्या

उत्तरप्रदेश: शिक्षक की गोली मारकर स्कूल के सामने दिनदहाड़े की हत्या, गोलीकांड से मच गया हड़कंप

मध्य प्रदेश : 40 फीट गहरे नाले में जा गिरी तेज रफ्तार एंबुलेंस! बछड़े की दर्दनाक मौत, दो घायल

