मास्को/नयी दिल्ली, 09 जुलाई (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस का दौरा समाप्त कर मंगलवार शाम को मास्को से ऑस्ट्रिया के लिए रवाना हुए।
श्री मोदी 40 साल से अधिक समय में ऑस्ट्रिया की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रणधीर जायसवाल एक्स पर कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस की सफल यात्रा पूरी की। उनकी यात्रा से दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी बनी। अगला पड़ाव ऑस्ट्रिया।” इससे पहले श्री मोदी ने कहा, “आज राष्ट्रपति पुतिन के साथ उपयोगी चर्चा हुई। हमारी बातचीत में व्यापार, वाणिज्य, सुरक्षा, कृषि, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे क्षेत्रों में भारत-रूस सहयोग में विविधता लाने के तरीकों पर चर्चा हुई। हम कनेक्टिविटी और लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने को बहुत महत्व देते हैं।” उन्होंने कहा कि उन्हें रूस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्राप्त करने पर गर्व है। उन्होंने कहा, “ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल प्राप्त करने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं पुरस्कार प्रदान करने के लिए रूसी सरकार को धन्यवाद देता हूं। यह पुरस्कार मेरे साथी 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित है।”
संतोष
कड़वा सत्य
रूस का दौरा संपन्न कर ऑस्ट्रिया रवाना हुए मोदी

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: सेवा सुरक्षा और मानदेय को लेकर स्ववित्तपोषित शिक्षक लामबंद, सीएम को भेजा ज्ञापन

