नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (कड़वा सत्य) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश से 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की।
पार्टी ने चांदनी चौक संसदीय सीट से जेपी अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज को मैदान में उतारा है।
राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं और आप चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी देते हुए कहा कि उम्मीदवारों के नामों का चयन कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने किया है।
पार्टी ने पंजाब से छह नाम भी जारी किए, इनमें अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला, जालंधर से चरणजीत सिंह चन्नी, फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह, भटिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा और पटियाला से धर्मवीर गांधी शामिल हैं।
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से उज्जवल रेवती रमण सिंह को चुना है। इस बीच, कांग्रेस ने आगामी ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 75 उम्मीदवारों के नाम भी जारी किया है।
कड़वा सत्य
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की दिल्ली की तीन सीटों समेत 10 और उम्मीदवारों की सूची

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर में वारंटियों पर शिकंजा, पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

