नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा केरल के वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में बुधवार को पार्टी उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी और इसके लिए वह मंगलवार को वायनाड के लिए रवाना हो गई।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार श्रीमती वाड्रा आज शाम अपनी मां गांधी और अन्य नेताओं के साथ कर्नाटक के मैसूर पहुंची जहां हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी के नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
सूत्रों ने बताया कि श्रीमती वाड्रा वायनाड में कल अपराह्न 12.30 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। उससे पहले वह कलपेट्टा के न्यू बस स्टैंड से रोड शो करेंगी और पूर्वाह्न 11.45 बजे गुडलाई में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी ।
,
कड़वा सत्य
वायनाड में नामांकन भरने से पहले सभा को संबोधित करेंगी प्रियंका

मध्य प्रदेश: नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे होता रहा हंगामा

Sadhvi Ritambhara ने KIIT-KISS का किया दौरा, बोलीं- यहां दिखा तपस्या और समर्पण का असल अर्थ

उत्तर प्रदेश: हाईवे किनारे होटल में बड़ी चोरी, 200 लीटर डीजल समेत इनवर्टर-बैटरियां ले उड़े चोर

