नयी दिल्ली, 28 अगस्त (कड़वा सत्य) केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार गुरुवार को रांची में 18ें दिव्य कला मेले का उद्घाटन करेंगे, यह मेला 11 दिन तक चलेगा और इसमें देश भर के दिव्यांगजनों की हस्तकला और उद्यमशीलता देखने को मिलेगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार यह मेला 29 अगस्त से आठ सितंबर तक चलेगा। अपने तरह के इस अनूठे आयोजन में पूरे देश से दिव्यांग कारीगरों और उद्यमियों की असाधारण प्रतिभा और उद्यमशीलता को प्रदर्शित किया जाएगा। दिव्य कला मेला केन्द्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
वीरेन्द्र कुमार गुरुवार को रांची में करेंगे 18वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: दिल्ली में आंदोलन की अनुमति रद्द, बिजनौर में उमड़ा जनसैलाब; आरक्षण की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी का महाआंदोलन

छत्तीसगढ़: कोरबा में किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान, 30 हजार के कर्ज और खेती के दबाव में था तनावग्रस्त

